बीकानेर। पवित्र श्रावण मास के शुक्ल पक्ष नवमी के पवन अवसर पर भोलाभक्त मित्र मंडल की ओर से परशुराम चौराहा के पास राम मंदिर स्थित महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक व मनमोहक श्रृंगार का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने श्रृंगार के साथ भस्म आरती का भी आयोजन किया।

 

महादेव के अभिषेक अनुष्ठान के चलते पूरे दिन शिवालय में मंत्रों व भजन की गूंज रही।
इस अनुष्ठान में चंद्रकुमार व्यास , सतीशचंद्र व्यास, रामनाथ व्यास, रमेश किराडू, मदनमोहन पुरोहित, अरुण व्यास, कुंदन व्यास, अचलेश्वर व्यास, प्रेम रंगा, केशव व्यास, मोनू व्यास, गणेश पुरोहित, मार्कण्डेय व्यास, आनंद पुरोहित, रुद्र पुरोहित, केशव जोशी, उद्धव किराडू, शांतनु व्यास, गोपाल व्यास, श्रीराम पुरोहित, निखिल किराडू, वेणुगोपाल किराडू , निखिल स्वामी, देवांशू व्यास, दिनेश, पृथ्वी, हितेश, ईशांत, राहुल, चिराग, युवराज, यश, मधुसूदन, महादेव सहित कई भक्त मौजूद रहे।

अनुष्ठान पंडित वेदांश किराडू के आचार्यत्व में पंडित शिवम पुरोहित, शांतनु, आनंद, रुद्र, मोनू द्वारा सम्पन्न कराया गया।