बीकानेर। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बीकानेर देहात भाजपा जिला मीडिया संयोजक पद पर मनीष सोनी को मनोनीत किया है।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि मनीष सोनी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और लंबे समय से भाजपा मीडिया का काम देख रहे हैं। पार्टी ने इनकी कार्यकुशलता पर भरोसा जताया है और फिर से मीडिया संयोजक का दायित्व दिया है।
नवनियुक्त संयोजक सोनी ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार सुमित गोदारा का आभार जताया है।