बीकानेर। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आप राज्य के अलग अलग शहरों से दिल्ली तक का सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।

 

खबर यह है कि जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और सीकर जैसे बड़े शहरों से दिल्ली के बीच चलने वाली 40 ट्रेनों का संचालन रद्द हो गया है। साथ ही 23 ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। ट्रेनों के शेड्यूल में हुआ यह बदलाव सोमवार 21 जुलाई से देखने को मिलेगा। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक रद्द, आंशिक रद्द और बदले गए मार्ग की सभी ट्रेनों का 30 जुलाई से नियमित संचालन बहाल हो जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के मुताबिक उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल के दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। यानी दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। ऐसे में राजस्थान से जुड़ी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। जयपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली डबल डेकर ट्रेन भी 21 जुलाई से 28 जुलाई तर रद्द रहेगी। इस ट्रेन में करीब तीन हजार यात्री नियमित रूप से सफर करते हैं। आठ दिन तक इस ट्रेन के रद्द रहने से रेलवे को करीब 75 लाख रुपए के राजस्व का नुकसान होने वाला है।

1. गाड़ी संख्या 12985, जयपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर, 21 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द।
2. गाड़ी संख्या 12986, दिल्ली सराय रोहिल्ला – जयपुर डबल डेकर, 21 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द।
3. गाड़ी संख्या 12458 बीकानेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला, 20 जुलाई से 27 जुलाई तक रद्द।
4. गाड़ी संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला – जोधपुर, 21 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द।
5. गाड़ी संख्या 22422 जोधपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला, 21 जुलाई से 29 जुलाई तक रद्द।
6. गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सराय – बीकानेर, 21 जुलाई से 29 जुलाई तक रद्द।
7. गाड़ी संख्या 12464 जोधपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला, 24 जुलाई को रद्द रहेगी।
8. गाड़ी संख्या 22464 बीकानेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला, 26 जुलाई को रद्द रहेगी।
9. गाड़ी संख्या 22463 दिल्ली सराय रोहिल्ला – बीकानेर, 25 और 27 जुलाई को रद्द रहेगी।
10. गाड़ी संख्या 12215 दिल्ली सराय रोहिल्ला – बांद्रा टर्मिनस, 24, 26 और 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
11. गाड़ी संख्या 12216 बांद्रा टर्मिनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला, 23, 25 और 27 जुलाई को रद्द रहेगी।
12. गाड़ी संख्या 14713 सीकर – दिल्ली सराय रोहिल्ला, 25 जुलाई को रद्द रहेगी।
13. गाड़ी संख्या 14714 दिल्ली सराय रोहिल्ला – सीकर, 25 जुलाई को रद्द रहेगी।
14. गाड़ी संख्या 19337 इंदौर – दिल्ली सराय रोहिल्ला, 20 और 27 जुलाई को रद्द रहेगी।
15. गाड़ी संख्या 19338 दिल्ली सराय रोहिल्ला – इंदौर, 21 और 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
16. गाड़ी संख्या 20913 राजकोट – दिल्ली सराय रोहिल्ला, 24 जुलाई को रद्द रहेगी।
17. गाड़ी संख्या 20914 दिल्ली सराय रोहिल्ला – राजकोट, 25 जुलाई को रद्द रहेगी।
18. गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर – दिल्ली सराय रोहिल्ला, 22 और 26 जुलाई को रद्द रहेगी।
19. गाड़ी संख्या 20938 दिल्ली सराय रोहिल्ला – पोरबंदर, 24 और 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
20. गाड़ी संख्या 20983 भुज – दिल्ली सराय रोहिल्ला 25 जुलाई को रद्द रहेगी।
21. गाड़ी संख्या 20984 दिल्ली सराय रोहिल्ला – भुज, 26 जुलाई को रद्द रहेगी।
22. गाड़ी संख्या 22481 जोधपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला, 20 जुलाई से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी।
23. गाड़ी संख्या 22482 दिल्ली सराय रोहिल्ला – जोधपुर, 21 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
24. गाड़ी संख्या 22949 बांद्रा टर्मिनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला, 23 जुलाई को रद्द रहेगी।
25. गाड़ी संख्या 22950 दिल्ली सराय रोहिल्ला – बांद्रा टर्मिनस, 24 जुलाई को रद्द रहेगी।
26. गाड़ी संख्या 22985 उदयपुर सिटी – दिल्ली सराय रोहिल्ला, 27 जुलाई को रद्द रहेगी।
27. गाड़ी संख्या 22986 दिल्ली सराय रोहिल्ला – उदयपुर सिटी, 27 जुलाई को रद्द रहेगी।
28. गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली सराय रोहिल्ला – सातरोड, 21 जुलाई से 28 जुलाई तक रहेगी।
29. गाड़ी संख्या 54086 सातरोड – दिल्ली सराय रोहिल्ला, 21 जुलाई से 28 जुलाई तक।
30. गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली सराय रोहिल्ला – हिसार, 24 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
31. गाड़ी संख्या 54316 हिसार – रेवाड़ी, 24 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
32. गाड़ी संख्या 54315 रेवाड़ी – हिसार, 24 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
33. गाड़ी संख्या 54310 हिसार – दिल्ली, 24 जुलाई से 29 जुलाई तक रद्द रहेगी।
34. गाड़ी संख्या 54413 दिल्ली – रेवाड़ी, 24 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
35. गाड़ी संख्या 54414 रेवाड़ी – दिल्ली, (54414)- 24 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
36. गाड़ी संख्या 54417 दिल्ली – रेवाड़ी, 24 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
37. गाड़ी संख्या 54420 रेवाड़ी – दिल्ली, 24 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
38. गाड़ी संख्या 54421 दिल्ली – रेवाड़ी, 24 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
39. गाड़ी संख्या 74002 रेवाड़ी – दिल्ली, 21 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
40. गाड़ी संख्या 74003 दिल्ली – रेवाड़ी, 21 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।